{"_id":"5c8bdc40bdec22142f01a342","slug":"101552669760-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के बार्डर एरिया से ला करता था हेरोइन की तस्करी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमृतसर के बार्डर एरिया से ला करता था हेरोइन की तस्करी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचास ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
लुधियाना। अमृतसर के बार्डर एरिया से लाकर महानगर में हेरोइन की तस्करी करने के एक आरोपी को एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शिमलापुरी स्थित मठाड़ू चौक के दशहरा ग्राउंड में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पचास ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना शिमलापुरी में गोबिंद सिंह नगर निवासी मुकेश कुमार उर्फ मिंटू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह हेरोइन अमृतसर के सुनील नाम के व्यक्ति से लाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले काफी लंबे समय से हेरोइन तस्करी कर रहा है। उसके खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में तीन से चार मामले दर्ज हैं। वह जमानत पर बाहर आया हुआ है।