फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   धार्मिक स्थल का प्रसाद दे किस्मत संवारने की बात कहकर महिलाओं को लेती हैं लूट

धार्मिक स्थल का प्रसाद दे किस्मत संवारने की बात कहकर महिलाओं को लेती हैं लूट

Sun, 06 Jan 2019 09:58 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 06 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल का प्रसाद दे किस्मत संवारने की बात कहकर महिलाओं को लेती हैं लूट
सावधान: सक्रिय है ठग महिलाओं की टोली
विज्ञापन

धार्मिक स्थल का प्रसाद दे किस्मत संवारने की बात कहकर महिलाओं को लेती हैं लूट
सिविल लाइंस की महिला से नकदी, कंगन ठगे, केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। किसी धार्मिक स्थल का प्रसाद देकर आपकी किस्मत संवारने की बात कहकर आपके घर कभी भी महिलाओं का ठग टोली आ सकती है। इनकी ठगी का शिकार हुए लोग अपने सगे संबंधियों और पहचान वाले लोगों को यहीं संदेश दे रहे है। इनकी चिकनी चुपड़ी बातों में आकर लोग जेवर और नकदी गवां बैठते हैं।
डॉक्टर हीरा सिंह रोड सिविल लाइंस की रहने वाली महिला अंजू थापर भी इस ठग टोले का शिकार हो चुकी है। अंजू ने इसकी शिकायत थाना डिविजन आठ की पुलिस के पास की है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अंजू थापर की शिकायत के अनुसार बीती 26 दिसंबर की दोपहर डेढ़ बजे उनके घर की डोर बैल बजी। दरवाजा खोला तो सामने तीन महिलाएं थीं। उन्होंने बताया कि वे अजमेर शरीफ दरगाह से आई हैं। उन्होंने कहा कि वह उनकी चादर में चावल और एक बड़ा नोट डालें, जो हरे रंग का न हो।
विज्ञापन

उन्होंने 2 हजार रुपये का नोट डाल दिया। इसके बाद उन्होंने उसे एक और नोट देने के लिए कहा। इसके बाद वह 500 रुपये का एक, 100 के 2 और 10-10 रुपये के कुछ नोट देने लगी। उन्होंने कहा कि वह अपने कंगन और चूड़ियां उतारकर छुआ लें। उसने वह भी उतारकर उन्हें दे दी। इसके बाद अंजू पूजा के मंदिर वाला बॉक्स लेकर अंदर चली गईं। इसी दौरान आरोपी महिलाएं फरार हो गई। बाद में ही उसे अपने से हुई लूट का पता चला तो इसकी शिकायत पुलिस के पास की। जिस पर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed