{"_id":"5c055be1bdec224149216982","slug":"101543855073-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की करने जा रहे थे सप्लाई, पुलिस को देख शराब छोड़ हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की करने जा रहे थे सप्लाई, पुलिस को देख शराब छोड़ हुए फरार
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को देख शराब छोड़ भागे तस्कर
आरोपियों की कार से पुलिस ने 25 पेटी शराब बरामद की
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कार में शराब लोड कर सप्लाई करने के लिए जा रहे दो तस्कर पुलिस नाके को देख कर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर चंडीगढ़ की 25 पेटी शराब बरामद की है।
थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने राजीव गांधी कालोनी निवासी टोना और ढंढारी खुर्द स्थित दुर्गा कालोनी निवासी राकेश के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियो की तलाश में जुटी है। जांच अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी टोना अपने साथी के साथ अपनी स्विफ्ट कार में चंडीगढ़ की शराब पेटियां लोड कर सप्लाई करने के लिए आ रहा है। इस पर पुलिस ने गाड़ी पर नजर रखी। गाड़ी देखकर पुलिस ने आरोपियों को रुकने का इशारा किया। पुलिस नाकाबंदी के देख कर आरोपी गाड़ी को छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो 25 पेटी शराब बरामद की। एएसआई ने बताया कि आरोपी अभी फरार है उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके बाद ही पता चल सकेगा कि वह कहां से शराब लाकर किन लोगों को सप्लाई करने के लिए जा रहे थे।