फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बच्चो की गर्दन पर चाकू रख दिया चारो की वारदात को अंजाम

बच्चो की गर्दन पर चाकू रख दिया चारो की वारदात को अंजाम

Fri, 11 May 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
बच्चो की गर्दन पर चाकू रख दिया चारो की वारदात को अंजाम
दो बच्चों की गर्दन पर चाकू रख 1.20 लाख और जेवरात लूटे
विज्ञापन

जाते हुए ले गए एटीएम से भी निकलवाए एक लाख रुपये, आरोपी खुलेआम घूम रहे इलाके में
डेढ़ माह बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने अधिकारियों के आदेश पर किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
दो बच्चों के गले पर चाकू रख दिन दहाड़े ग्यासपुरा की सरपंच कालोनी में लूट के मामले में थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने करीब डेढ़ माह बाद दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित रंजीत कुमार की ओर से अधिकारियों के सामने दी गई शिकायत के बाद यह केस दर्ज किया है। इससे पहले पीड़ित मामला दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काटता रहा। बदमाश उसके घर से करीब 1.20 लाख रुपये की नकदी, सोने के जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

रणजीत कुमार ने बताया कि वह ग्यासपुरा की सरपंच कालोनी में रहता है, और टी-शर्ट सिलाई का काम करता है। उसके दो बच्चे हैं। 19 मार्च को शाम करीब 4 बजे उसकी पत्नी प्रियंका दवाई लेने गई थी। पीछे घर में उसके दोनों बच्चे थे। तभी उसके घर बाइक पर दो लोग आए, जिन्होंने दोनों बच्चों की गर्दन पर चाकू रखकर गला काटने की धमकी दी और एक युवक ऊपर बने कमरे में चला गया। वहां उसने एक छोटा ड्रम उठा लिया। उसमें कैश और जेवर पड़े हुए थे। दोनों युवक घर से करीब 1.20 लाख रुपये, एक सोने की चेन, अंगूठी और दो एटीएम कार्ड ले गए। रणजीत कुमार का कहना है कि बदमाश ने एक एक्सिस बैंक के एटीएम से 75 हजार और एसबीआई के एटीएम से 25 हजार रुपये निकलवा लिए। कुल मिलाकर लुटेरों ने उससे 2.20 लाख और जेवर लूटे। जब उसकी पत्नी घर आई तो बच्चे सहमे हुए थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रणजीत कुमार का कहना है कि 10 मई को वह किसी काम से जा रहा था। उसके आगे बाइक पर दो युवक जा रहे थे। ये युवक वही थे, जो उनके घर गहने और रुपये लूटकर गए थे। रणजीत का कहना है कि आरोपी इलाके में घूम रहे हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने की कोशिश नहीं कर रही है। उसने कुछ दूर तक आरोपियों का पीछा भी किया, मगर एक आरोपी गली में जाकर गायब हो गया। फिर उसने पुलिस को इसकी जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed