{"_id":"5a8b02584f1c1b187e8b712f","slug":"101519059544-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के पास झूठा मामला दर्ज कराने वाला काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के पास झूठा मामला दर्ज कराने वाला काबू
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूठा मामला दर्ज कराने वाला काबू
खुद की पिस्तौल से लगी थी गोली, पुलिस को झूठी शिकायत दी
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
जिला पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को काबू किया है, जिसने पुलिस के पास झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी कि उस पर कुछ लोगों ने फायरिंग करके जख्मी किया है। हकीकत में वह अपनी पिस्तौल से चली गोली के कारण जख्मी हुआ था। पुलिस ने उसे काबू करके उससे तीन सौ पंद्रह बोर की पिस्तौल बरामद की है।
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि 23 नवंबर 2017 को कुलदीप सिंह उर्फ गब्बर निवासी मनियाना ने थाना मूनक की पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए कि शाम के समय एक गाड़ी में पांच छह व्यक्ति सवार थे। उनमें से एक व्यक्ति ने उस पर फायर कर दिया। गोली उसकी टांग में लगी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।
उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद कुलदीप सिंह ने अपना इलाज पीजीआई से करवाया। पुलिस को उस समय मामला संदिग्ध लगा जब पारिवारिक सदस्यों से घटना वाले दिन कुलदीप सिंह की ओर से पहनी पेंट की मांग की। इस पारिवारिक सदस्यों ने टालमटोल करना शुरू कर दी। जब पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता चला कि कुलदीप सिंह के पास नाजायज असलहा है, जिससे उसे गोली लगी और उसने अपना बचाव के लिए पुलिस के पास झूठा मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
कुलदीप से जब पूछताछ की गई तो उसने स्पष्ट कर दिया कि उसके खिलाफ थाना सिटी टोहाना में एक मामला दर्ज है, जिसें जमानत हो चुकी है। इस मामले का वह हरियाणा के ठेकेदारों से बदला लेना चाहता था। उसने स्वीकार किया कि वह खुद पिस्तौल चेक कर रहा था। अचानक फायर उसके लग गया। पुलिस ने कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज करके उसके गिरफ्तार कर लिया और उससे पिस्तौल भी बरामद हुआ है।