{"_id":"59e391c54f1c1bf3538b7ab5","slug":"101508086213-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोकने पर बेटे ने की मां की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से रोकने पर बेटे ने की मां की हत्या
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने से रोका तो मां को मार डाला
शिमलापुरी इलाके में शराबी ने आरी के ब्लेड से काटा मां का गला
हत्या के बाद भाई को फोन कर दी जानकारी, फिर किया आत्मसमर्पण
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
शिमलापुरी इलाके में शराब पीने से रोकने पर एक युवक ने आरी के ब्लेड से अपनी मां का गला रेत दिया। मृतका की पहचान 50 वर्षीय राजरानी के तौर पर हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मनीष ने अपने भाई को फोन कर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
आरोपी मनीष के भाई चंद्र प्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह कपड़े की दुकान पर काम करता है, उसके पिता प्रेमनाथ रेलवे में नौकरी करते हैं। उनकी तीन बहनें शादीशुदा हैं। मनीष कोई काम नहीं करता था और शराब पीने का आदी था। इसके चलते अक्सर घर में क्लेश रहता था। चंद्र ने बताया कि उसके पिता शनिवार रात स्टेशन पर और वह काम से बाहर गया हुआ था। घर पर उसकी मां और मनीष ही था। मनीष ने शराब पी रखी थी। इस दौरान मां ने मनीष से कहा कि वह शराब पीनी बंद करे और कुछ काम धंधा करे। इस बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। इसके बाद मनीष ने मां को धक्का दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गई। पहले मनीष ने उनका गला दबाया और फिर वहां पड़ा आरी का ब्लेड उठाकर अपनी मां की गर्दन पर फेर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद मनीष ने उसे फोन किया। फोन पर उसने कहा कि उसने मां को मार दिया, क्योंकि मेरी बर्दाश्त से बाहर हो गया था। यह सुनते ही चंद्र घर पहुंचा। इसके बाद मनीष ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।
--कोट--
घरेलू कलह के चलते आरोपी ने अपनी मां की हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मोहम्मद जमील, प्रभारी, थाना शिमलापुरी