{"_id":"595d20104f1c1bdb318b456b","slug":"101499275280-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल पर जाली नंबर लगा करते थे राहगीरों से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटरसाइकिल पर जाली नंबर लगा करते थे राहगीरों से लूटपाट
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाके पर दबोचे गए चार लुटेरे
चोरी की मोटरसाइकिल पर जाली नंबर लगा करते थे राहगीरों से लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
चोरी के मोटरसाइकिल पर जाली नंबर लगा हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को थाना पीएयू की पुलिस ने गांव बाड़ेवाल सुआ रोड पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोटरसाइकिल, लूट के तीन मोबाइल फोन, तेजधार हथियार व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में जगरांव के रहने वाले चशमप्रीत सिंह उर्फ ज्योणा, गांव रणिया निवासी कैलाश सिंह उर्फ बहादुर, राकेश कुमार उर्फ राजू व मनिंदर सिंह उर्फ बीनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
एडीसीपी 3 सुरिंदर लांबा ने पत्रकारों को बताया कि पीएयू की पुलिस ने गांव बाड़ेवाल रोड सुआ रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी के वाहनों पर जाली नंबर लगा लूटपाट करते है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को रोक लिया और कागजात की मांग की। आरोपियों ने पुलिस को कोई कागजात नहीं दिखाया।
सख्ती से पूछताछ पर आरोपियों ने कहा कि उक्त वाहन चोरी के है और वह इन्ही वाहनों पर लोगो से लूटपाट करते है। पूछताछ में आरोपियों ने आठ के करीब वारदातें कबूली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि आरोपी लूटपाट के मोबाइल कहां से बेचते थे और आरोपियों ने वाहन कहां से चोरी किए है।