फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Coworker had murdered friends, seven arrested in ludhiana

सहकर्मी ने दोस्तों से कराई थी हत्या, सात गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2020 07:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Coworker had murdered friends, seven arrested in ludhiana
हंबड़ा रोड इलाके में जून महीने में सतकार पेपर मिल में काम करने वाले वकील अहमद की हत्या साथ में काम करने वाले एक अन्य वर्कर ने अपने साथियों से करवाई थी। वारदात वाले दिन आरोपी वर्कर की वकील अहमद और अर्जुन पाल के साथ उनकी मारपीट हुई थी। रास्ते में जाते समय आरोपियों ने दोनों को पीट दिया था। वकील अहमद की डीएमसी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने अर्जुन पाल की शिकायत पर अज्ञात आरोपियोें के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने गांव गौंसपुर के रहने वाले लवप्रीत सिंह उर्फ पीता, गुरसेवक सिंह, प्रभजोत सिंह उर्फ बब्बा, शरणप्रीत सिंह, जसमीत सिंह उर्फ बंटी, गुरसेवक सिंह, गांव सलेमपुर निवासी राजवीर सिंह उर्फ राजा के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके फरार साथी राहुल कुमार यादव का पता लगाने में जुटी है। ज्वाइंट कमिश्नर भागीरथ मीना ने बताया कि वकील अहमद और अर्जुन पाल दोनों पेपर मिल में काम करते थे। जून में दोनों की आरोपी लवप्रीत सिंह पीता के साथ मारपीट हुई थी। मारपीट के बाद वहां मौजूद लोगों ने उनका समझौता करवा दिया था।
विज्ञापन

पीता ने देर रात को अपने साथियों को फोन कर बुला लिया और वकील अहमद और अर्जुन पाल को सबक सिखाने की बात की। पीता खुद बाहर नहीं गया। जैसे ही दोनों फैक्टरी से घर जाने के लिए निकले तो आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और उनकी पिटाई की और आरोपी वहां से फरार हो गए। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां वकील अहमद की मौत हो गई। जांच के दौरान पुलिस को सारी कहानी पता चली। इसके बाद पुलिस ने पीता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल हुई। इसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि अभी एक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed