{"_id":"5724dab84f1c1b955ba91650","slug":"convocation-convocation-in-ludhiana-ludhiana-college-convocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह में 820 विद्यार्थियों को डिग्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह में 820 विद्यार्थियों को डिग्रियां
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 30 Apr 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
डिग्री लेने के बाद खुशी मनाती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज में वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एमए, एमकॉम, एएससी, एमकॉम बिजनेस एनोवेशन, बीए, बीएससी, बीसीए और बीकॉम के 820 विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटी गई। समारोह में कैबिनेट मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों और सूचना कमिश्नर डॉ. पवन कुमार मुख्यातिथि रहे।
प्रिंसिपल डॉ. धर्म सिंह संधू ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने 2015-16 में शिक्षा, स्पोर्ट्स और कल्चरल में उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। समारोह के दौरान 366 ग्रेजुएट, 418 पोस्ट ग्रेजुएट और 40 इवनिंग के विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटी गई। इसके अलावा यूनिवर्सिटी में पहली दस पोजिशन में जगह बनाने वाले 55 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान एमए भूगोल की छात्रा शिल्पा गर्ग, एमए इकोनोमिक्स की पूजा लेखी, एमए इंग्लिश की बलदीप कौर, एमए इंग्लिश की ईशा पवार को रोल आफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रोफेसर डॉ. हरजिंदर कौर की पंजाबी पुस्तक पंजाब अते पंजाबी नाटक दा उर्दू नाल संबंध भी रिलीज की गई। कैबिनेट मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि की बधाई दी और भविष्य में लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।