{"_id":"5f3519b68ebc3e3caa5fe9af","slug":"contract-workers-protest-in-bhatinda-bathinda-news-pkl384520344","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में काले चोले पहनकर ठेका कर्मियों ने परिवारों समेत नेशनल हाईवे पर लगाया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में काले चोले पहनकर ठेका कर्मियों ने परिवारों समेत नेशनल हाईवे पर लगाया धरना
बठिंडा में डिप्टी कमिशनर कार्यालय के समीप नेशनल हाईवे पर परिवारों समेत धरना लगाए हुए विभिन्न वि?
- फोटो : BATHINDA
Link Copied
बठिंडा में ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब के बैनर तले वीरवार को थर्मल प्लांट लहरा मोहब्बत, जल सप्लाई एवं सैनिटेशन, पावरकॉम एवं ट्रांस्कों समेत मगनरेगा जैसी संस्थाओं से संबंधित ठेका कर्मियों ने आजादी दिवस को गुलामी दिवस के तौर पर मनाने का एलान कर काले चोले पहनकर नेशनल हाईवे पर धरना लगाया। वीरवार को जैसे ही 12 बजे के करीब ठेका कर्मी अपने परिवारों एवं बच्चों समेत डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के समीप नेशनल हाईवे पर धरना लगाने पहुंचे तो कुछ समय बाद तेज बारिश शुरू हो गई। ठेका कर्मी बारिश की परवाह किए बगैर अपने परिवारों समेत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। मोर्चा के नेता जगरूप सिंह, गुरविंदर सिंह, जगसीर सिंह, खुुशदीप सिंह, सेवक सिंह ने कहा कि कैप्टन सरकार समूह संस्थाओं में काम कर रहे ठेेेका कर्मियों को पक्का करने का आश्वासन देकर सता में आई थी। लेकिन पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल में किसी भी संस्था के ठेका कर्मी को पक्का नहीं किया। बल्कि कई ठेका कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रमुख विभागों में ठेका कर्मी पिछले कई वर्षो से काम करते आ रहे, लेकिन उनको पक्का करने की उनकी मांग को सरकार ने दरकिनार करके रखा है। प्रदर्शनकारियों ने मांगों वाला एक मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम लिखकर तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड को सौंपते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों की तरफ 22 अगस्त तक ध्यान न दिया तो वे 22 अगस्त को पटियाला में राज्य सत्र पर बैठक कर अगले संघर्ष की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।