{"_id":"620d302aef75d9484f794fde","slug":"congress-policy-mp-s-son-will-become-mp-and-mla-s-son-will-become-mla-khanna-news-pkl4422389174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की नीति सांसद का बेटा सांसद व विधायक का बेटा ही विधायक बनेगा,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की नीति सांसद का बेटा सांसद व विधायक का बेटा ही विधायक बनेगा,
विज्ञापन
खन्ना। बुधवार की सुबह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हलका खन्ना के भाजपा के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह भट्टी के लिए में चुनाव प्रचार करने खन्ना पहुंचे। लोगों को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मैं हमेशा से ही अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया, उन्हें आगे बढ़ाया है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा कि हम कांग्रेस की नीति नहीं अपनाते कि सांसद का बेटा ही सांसद बनेगा, विधायक का बेटा विधायक बनेगा हम अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाते हैं और उन्हें बनता सम्मान देते हैं। जिसकी मिसाल मैं हूं। मैने पार्टी की सेवा की और आज मैं इस मुकाम पर हूं। कृषि कानूनों को लेकर नितिन गडकरी ने कहा कि कृषि कानून सही थे, सरकार गलत नहीं थी हम किसानों को समझाने में असफल रहे। किसान इनको मान लेते तो आज का किसान आत्महत्या करने से बच जाता।
गडकरी ने आगे कहा कि केंद्र की सरकार पंजाब के सामग्र विकास को लेकर तेजी से काम कर रही है। भारत माला प्रोजेक्ट में अकेले पंजाब में डेढ लाख करोड़ रुपये खर्च करके सड़कों ओर पुलों का जाल बिछाया जा रहा है। जिसमें पहले चरण में एक लाख करोड़ रुपये से सड़क बनेगी जबकि दूसरे चरण में पचास हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पंजाब की तरक्की में पानी सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। कंडी बांध समेत तीन कामों के लिए 5552 करोड़ दिए गए हैं। शाहपुरकंडी बांध परियोजना पंजाब और जम्मू कश्मीर के लिए महत्वपूर्ण है। यह काम 2022 में पूरा हो जाएगा। इससे बिजली बनने के साथ ही सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। गडक़री ने कहा कि उनका रिकार्ड रहा है कि जो उन्होंने कहा है उसे पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने तरक्की करनी है तो यहां भाजपा की सरकार बनानी जरूरी है।