फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Complaint against Harish Rawat in Fatehgarh Sahib

फतेहगढ़ साहिब में हरीश रावत खिलाफ शिकायत

Fri, 03 Sep 2021 09:08 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Complaint against Harish Rawat in Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़ साहिब में यूथ अकाली दल के प्रधान परमबंस सिंह बंटी रमाणा प्रदेश कांग्रेस इंचार्ज हरीश रा? - फोटो : GOBINDGARH
फतेहगढ़ साहिब। पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश रावत की तरफ से कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू समेत चारों कार्यकारी प्रधानों को ‘पंज प्यारे’ कहकर संबोधित करने के मामले में शुक्रवार को फतेहगढ़ साहिब में यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमबंस सिंह बंटी रमाणा ने साथियों के साथ एसएसपी फतेहगढ़ साहिब के दफ्तर में एसपीडी जगजीत सिंह जल्ला के पास 295 -ए का मामला दर्ज करने की शिकायत दी।
विज्ञापन

परमबंस सिंह बंटी रमाणा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश रावत ने नवजोत सिंह सिद्धू समेत चारों कार्यकारी प्रधानों को ‘पंज प्यारे’ कहकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि 1984 से लेकर अब तक का इतिहास गवाह है कि कांग्रेस हमेशा सिखों के साथ धक्का करती आई है, इसी कारण कांग्रेस से किसी तरह के इंसाफ की उम्मीद नहीं है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत पर तुरंत केस दर्ज करने की मांग की, ताकि अन्य कोई इस की गुस्ताखी न करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर सरकार की तरफ से कार्रवाई न की गई तो यूथ अकाली दल की तरफ से संघर्ष तेज किया जाएगा। इस मौके पर सरबजीत सिंह झिंजर जिला प्रधान देहाती, शिंदरपाल विक्की जिला प्रधान शहरी, एडवोकेट अमरदीप सिंह धारनी, गुरशरन सिंह बाजवा महासचिव पंजाब हलका प्रधान बस्सी पठाना, जश्नदीप सिंह भट्टी हलका प्रधान,एडवोकेट वरिंदर सिंह ढिल्लों, समेत बड़ी संख्या में यूथ अकाली दल के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed