फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   coach, coach recruitment in ludhiana, ludhiana coach

पंजाब के खेल विभाग ने भर्ती किए 168 कोच

Tue, 03 May 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 03 May 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
coach, coach recruitment in ludhiana, ludhiana coach
ख्‍ाेल - फोटो : demo pic
पंजाब के खेल विभाग में नए 168 कोच भर्ती कर दिए गए हैं। मंगलवार को चंडीगढ़ में सभी कोच को बुलाकर अपाइंटमेंट लैटर दिए गए हैं। मार्च में डायरेक्टर स्पोर्ट्स राहुल गुप्ता ने मल्टीपर्पस में आयोजित समारोह के दौरान पंजाब में 225 नए कोच भर्ती करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


168 नए कोच में से लुधियाना को करीब 15 कोच मिले हैं। इसमें से हॉकी के तीन कोच, साइकिलिंग के दो, वेटलिफ्टिंग के दो और एथलेटिक के दो कोच भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन

 
डायरेक्टर स्पोर्ट्स राहुल गुप्ता ने कहा कि सिलेक्शन कमेटी को 225 कोच भर्ती करने के लिए लैटर भेजा गया था। 168 कोच को चुना गया है। मेडिकल होने के बाद कोच जल्द ज्वाइनिंग कर खिलाड़ियों को कोचिंग देना शुरू कर देंगे। सूत्रों के मुताबिक इन कोचों को अपनी मर्जी के मुताबिक कोचिंग सेंटर चुनने का अधिकार दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पंजाब पुलिस की ओर से खेल विभाग में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे कोचों को वापस बुलवा लिया गया था। जिला खेल अधिकारी सतपाल सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रेक्टिस में परेशानी हुई लेकिन विभाग ने सीनियर खिलाड़ियों को अपने जूनियर्स को ट्रेनिंग देने के लिए कहा। अब डायरेक्टर स्पोर्ट्स ने खेल विभाग में नियुक्तियों को पूरा किया है, जिससे खिलाड़ियों को दिक्कत नहीं आएगी।   

डायरेक्टर स्पोर्ट्स राहुल गुप्ता ने बताया ‌कि कोच की भर्ती कर देना ही विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। भर्ती के बाद कोच की ओर से खिलाड़ियों को दी जाने वाली ट्रेनिंग के आधार पर परफार्मेंस भी देखी जाएगी। 3 या 6 महीने बाद परफार्मेंस चेक की जाएगी। कोच की भर्ती के लिए एसोसिएशनों से भी संपर्क किया गया है ताकि जरूरत के मुताबिक कोचों को लगाया जा सके। 


लुधियाना हॉकी एसोसिएशन के खजांची जगबीर सिंह ग्रेवाल ने बताया कि काफी लंबे समय से विभाग में कोच की भर्ती नहीं की गई थी। विभाग की ओर से इतनी बड़ी संख्या में कोच की भर्ती करना प्रशंसनीय है। इससे खिलाड़ियों की परफार्मेंस भी सुधरेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed