{"_id":"8446894834531aeb7dd0ff1a0a5f8a4d","slug":"charge-of-try-to-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश का आरोप
अमर उजाला, मोगा।
Updated Tue, 24 Dec 2013 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विवाहिता ने अपने पति और ससुर पर गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
थाना सिटी दक्षिणी पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज किया है।
मुजफ्फरनगर के साउथ सिविल लाइन स्थित संतोष विहार निवासी कमलजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब पांच साल पहले मोगा के सरदार नगर निवासी बेअंत सिंह के साथ हुई थी। उसके कोई बच्चा न होने के कारण उसके पति और ससुराल वाले उसे ताने देते थे और कम दहेज लाने के कारण प्रताड़ित करते थे। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने उसके मां बाप की तरफ से दिया दहेज भी गायब कर दिया। उसने आरोप लगाया कि रविवार को आरोपियों ने उसका दुप्पटे सेगला घोंट कर जान से मारने की कोशिश की। इस पर उसने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसे छोड़ दिया। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके पति बेअंत सिंह, देवर सेवा सिंह, सास मनजीत कौर, ससुर गुरमेज सिंह के अलावा देवरानी बलजीत कौर खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में उसके पति और ससुरालवालों का कहना है कि उन पर लगाए आरोप गलत हैं।