{"_id":"620d2f7460a96501cb7337f2","slug":"channi-trapped-on-the-statement-given-on-the-migrants-protests-in-ludhiana-ludhiana-news-pkl4422370144","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासियों पर दिए बयान पर फंसे चन्नी, लुधियाना में विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासियों पर दिए बयान पर फंसे चन्नी, लुधियाना में विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सीएम चरणजीत सिंह चन्नी एक नए विवाद में घिर गए हैं। एक रैली के दौरान चन्नी के बयान के विरोध में लुधियाना में पूर्वांचल समाज ने पुतला फूंक जमकर नारेबाजी की। चन्नी के प्रवासी मजदूरों पर दिए गए बयान पर भाजपा ने भी तीखी टिप्पणी की है। बुधवार को पूर्वांचल समाज की ओर से चंद्रभान चौहान की अगुवाई में ग्यासपुरा के पीपल चौक में चरणजीत चन्नी का पुतला फूंका गया।
इस दौरान चंद्रभान चौहान ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी दिमागी तौर पर दिवालिया हो चुके हैं, जिस कारण इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी, बिहार के लोगों को गाली देने से पहले उन्हें सोचना चाहिए। हैरानी की बात यह है कि मंच पर प्रियंका गांधी हंस-हंसकर ताली बजा रहीं थीं। उन्होंने कहा कि यूपी, बिहार के लोगों के खिलाफ अपशब्द कहने वाले को पूर्वांचल समाज माफ नहीं करेगा और 20 तारीख को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाया जाएगा। वहीं दिनेश मिश्रा ने कहा कि पूर्वांचल समाज को अपशब्द कहने वाले को कोई भी पूर्वांचली वोट न डालें। हम कांग्रेस का बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शनकारियों में बृजभूषण, संजीव कुमार, अरविंद सिंह, नित्यानंद सिंह, गुड्डू, विश्वनाथ प्रताप, संतोष सिंह, विवेक कुमार, मुकेश राज, विपिन कुमार व संजीव कुमार शामिल थे।
उधर, पंजाब के सीएम के बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सीएम चन्नी के साथ-साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए कहा कि मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं।