फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Central Government approves NFL Nangal unit expansion; BJP expresses gratitude

Ludhiana News: एनएफएल नंगल इकाई विस्तार को केंद्र सरकार की मंजूरी, भाजपा ने जताया आभार

Tue, 15 Sep 2026 11:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 15 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Central Government approves NFL Nangal unit expansion; BJP expresses gratitude
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सुभाष शर्मा के नेतृत्व में लड्डू बांट मनाया जश्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। केंद्र सरकार ने नंगल की एनएफएल इकाई के विस्तार को मंजूरी दी है, जिससे भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं और एनएफएल कर्मचारियों में खुशी की लहर है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एनएफएल गेट पर पीएम मोदी व कैबिनेट मंत्री जेपी नड्ढा का आभार व्यक्त कर लड्डू बांटे।

सुभाष शर्मा ने बताया कि जेपी नड्ढा ने नंगल में विस्तार पर जोर दिया था, जिसे विधायक सतपाल सिंह सत्ती और हिमाचल के पूर्व उद्योगमंत्री विक्रम ठाकुर का भी समर्थन मिला। एनएफएल कर्मचारी संगठनों व प्रबंधन के संयुक्त प्रयासों से करोड़ों रुपये की लागत पर विस्तार को मंजूरी मिली। इस विस्तार से नंगल इकाई में खाद का उत्पादन ढाई गुना बढ़ जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और ट्रक यूनियन को भी लाभ होगा। इस अवसर पर परमिंद्र शर्मा सहित कई अन्य नेता व पार्षद भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed