{"_id":"5d4ef2818ebc3e6d1c2163d3","slug":"cctv-rpf-grp-ludiana-ludhiana-news-pkl34714387","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरों के जरिए लोगों पर नजर रख रही है रेलवे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरों के जरिए लोगों पर नजर रख रही है रेलवे पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद जम्मू कश्मीर सहित पूरे देश में तनाव का माहौल है। सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब के सभी रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों पर सुरक्षा कै कड़े प्रबंध किए गए है। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आरपीएफ व जीआरपी की तरफ से चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान सभी प्लेटफार्म, ट्रेनों व परिसर की जांच की गई। स्टेशन परिसर में आने जाने वाले हर व्यक्ति पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से पैनी नजर रखी जा रही है।
रेलवे सुरक्षा बल ने स्टेशन परिसर के सभी वेंडरों व आटो चालकों के साथ मीटिंग कर उन्हें सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए गए। आरपीएफ के एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए जहां सीसीटीवी कैमरों पर सुरक्षा बल के मुलाजिम तैनात किए गए है, वहीं सादी वर्दी में रेलवे सुरक्षा बल के जवान हर पल की जानकारी साझा कर रहे है। उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर के सभी वेंडरों, आटो चालकों के साथ मीटिंग की जा रही है। जिस दौरान उन्हें किसी भी लावरिस वस्तु एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत आरपीएफ अधिकारियों को देने बाबत कहा गया है।
इसके अलावा उन्हें पहचान पत्र गले में डालकर रखने को भी कहा गया है, ताकि चेकिंग के दौरान किसी को भी कोई समस्या पेश न आए। अनिल कुमार ने आटो चालकों से पार्किंग में लावारिस हालत में खड़े वाहन की जानकारी तुरंत रेलवे सुरक्षा बल तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए है। जिला पुलिस ने भी शुक्रवार देर रात उच्चाधिकारियों की अगुवाई में शहर भर में नाके लगाकर चेकिंग की। नाकाबंदी के दौरान सभी वाहनों की चेकिंग की वीडियोग्राफी भी की जा रही है।