{"_id":"602d5ff68ebc3ee941516e38","slug":"cbi-given-bribe-fci-asi-warehouse-ludhiana-control-fci-bribe-ludhiana-news-pkl4043334197","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में एफसीआई का एएस 50 हजार की रिश्वत लेते काबू, दाखा स्थित एफसीआई गोदाम पर सीबीआई ने दी थी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में एफसीआई का एएस 50 हजार की रिश्वत लेते काबू, दाखा स्थित एफसीआई गोदाम पर सीबीआई ने दी थी दबिश
विज्ञापन
हलवारा (लुधियाना)। दाखा के एफसीआई गोदाम पर बुधवार दोपहर चंडीगढ़ से आई सीबीआई की टीम ने दबिश दी। इस दौरान सीबीआई टीम ने एफसीआई के एएम को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते काबू किया है। सीबीआई ने पूरे गोदाम को अपने कब्जे में ले लिया है, किसी व्यक्ति को अंदर आने और न ही बाहर जाने दिया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार मुल्लापुर दाखा स्थित एफसीआई गोदाम में प्रेम कुमार बतौर एएम क्वालिटी चेकर तैनात था। इसकी जिम्मेदारी गोदाम में आने वाले चावलों की क्वालिटी की जांच करना था। 16 फरवरी को इसका तबादला समराला हो गया था। बुधवार को वह शेलर मालिकों से पैसा वसूली करने के लिए आया था। इसी दौरान सीबीआई की टीम ने दबिश दी और उसे रंगे हाथ 50 हजार रुपये लेते काबू किया। पता चला है कि एफसीआई के मुल्लापुर दाखा में तैनात दो टेक्निकल असिस्टेंट संजीव कुमार एवं राज किरण वर्मा के अलावा एएम क्वालिटी चेकर बाबूलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं एरिया मैनेजर क्वालिटी चेकर शिवकुमार चंदन गोदाम से फरार हो गया। सीबीआई को एएम क्वालिटी चेकर पंकज और टेक्निकल असिस्टेंट मोहित की तलाश की जा रही है। मामले का शिकायतकर्ता भी गोदाम के अंदर मौजूद है। सीबीआई टीम ने एफसीआई के डीएम को मौके पर बुला लिया है। देर शाम समाचार लिखे जाने तक सीबीआई की टीम गोदाम के अंदर मौजूद है। सीबीआई गोदाम के रिकॉर्ड को खंगाल रही है।