फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Case filed under SC-ST Act on village Virk Kalan panchayat

गांव विर्क कलां की पंचायत पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज

Sun, 25 Apr 2021 10:28 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Case filed under SC-ST Act on village Virk Kalan panchayat
बठिंडा के गांव विर्क कलां में भैंसा चोरी करने के संदेह में पंचायत ने एक साल पहले अनुसूचित जाति के परिवार को गांव से बाहर निकाल दिया था। रविवार को थाना सदर पुलिस ने गांव की पंचायत के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति से संबंधित राम सिंह 10 वर्ष पहले गांव जवाहरेवाला जिला श्री मुक्तसर साहिब से विर्क कलां आया था। उसने वहां मकान भी बना लिया था। राम सिंह गांव में बने डेरे में सेवा भी करता था। एक साल पहले डेरे से एक भैंसा चोरी हो गया। ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज चेक करवाई तो दो लोग चोरी करते नजर आए। उनमें से एक व्यक्ति लगड़ाकर चल रहा था। ग्रामीणों ने कहा कि वो राम सिंह है। रामसिंह इनकार करता रहा लेकिन ग्रामीणों ने उसपर और दो अज्ञात पर मामला दर्ज करवा दिया। राम सिंह को कुछ दिन जेल भी जाना पड़ा। जब राम सिंह जेल में था तो गांव का चौकीदार राम सिंह के घर नोटिस लेकर पहुंचा। नोटिस में लिखा था कि राम सिंह का चाल चलन सही नहीं है इसलिए 6 मार्च 2020 से पहले पूरा परिवार गांव छोड़ दे। यदि परिवार गांव नहीं छोड़ेगा तो उनका सामान गांव से बाहर रख दिया जाएगा। सारा परिवार 5 मार्च को ही घर छोड़कर गांव जवाहरेवाला में आकर रहने लगा। राम सिंह और उसका परिवार अब तक गांव जवाहरेवाला में बनाए एक अस्थायी कमरे में रह रहा है।
विज्ञापन

राम सिंह की बेटी नवजोत कौर ने बताया कि उसकी बीसीए की पढ़ाई बीच में रह गई। उन्हें अपना अच्छा खासा घर छोड़कर यहां रहना पड़ रहा है। राम सिंह का कहना है कि सरपंच सत्ताधारी पार्टी से संबंधित है। शिकायत के बावजूद उसपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। अब एससी-एसटी आयोग की तरफ से मामले में कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को देने के बाद उन्हें इंसाफ की उम्मीद होने लगी है। वहीं सरपंच गुरचरन सिंह का कहना है कि उन्होंने यह नोटिस निकाला था लेकिन पहले ग्राम सभा में प्रस्ताव डाला गया। इसपर ग्रामीणों के भी हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति आयोग ने एसएसपी को दिए थे थे केस दर्ज करने के आदेश
15 दिन पहले राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य गोपाल चंद ने अपने साथी सदस्यों के साथ उक्त गांव विर्क कलां का दौरा कर राम सिंह के घर का जायजा लिया था। उन्होंने गांव विर्क कलां की पूरी पंचायत को आरोपी ठहराते हुए एसएसपी बठिंडा को पत्र लिखकर आदेश दिए कि राम सिंह को गांव से निकालने वाली पूरी पंचायत के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाए। आयोग का पत्र मिलने के बाद थाना सदर पुलिस ने गांव विर्क कलां की पूरी पंचायत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed