फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed Punjabi singer Amrit Maan, High Court lawyer

बठिंडाः पंजाबी गायक अमृत मान पर केस दर्ज, हाईकोर्ट वकील ने लगाया हिंसक गाना गाने का आरोप

Sat, 21 Mar 2020 04:04 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, बठिंडा
अमर उजाला, बठिंडा Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 21 Mar 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Case filed Punjabi singer Amrit Maan, High Court lawyer
पंजाबी गायक अमृत मान - फोटो : BATHINDA
थाना नेहियांवाला पुलिस ने गोनियाना निवासी पंजाबी गायक अमृत मान के खिलाफ हिंसक गाना गाने के आरोप में शनिवार को केस दर्ज किया है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के वकील एच सी आरोडा की शिकायत पर पुलिस ने यह कारवाई की है।
विज्ञापन


वकील एच सी अरोड़ा ने पुलिस को दी गई शिकायत में पंजाबी गायक अमृत मान ने कुछ समय पहलेंएक पंजाबी गाने में हथियारों का जिक्र करते हुए हिंसक गाना था। गायक ने गाना यूट्यूब पर अपलोड किया था। उन्होंने बताया कि जबकि कुछ समय पहले ही पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने ऐसे हिंसक गानों पर रोक लगा थी। पंजाबी गायक अमृत मान ने ऐसा हाईकोर्ट एवं सरकार के आदेशों का उल्लंघन किया।
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर बूटा सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच की तो पाया कि उक्त पंजाबी गायक की ओर से गाया गया गाना हिंसक है। पुलिस ने वकील एचसी अरोडा़ के बयान पर पंजाबी गायक अमृत मान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पंजाबी गायक अमृत मान के मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उनके कार्यालय सेजसविंदर नाम के व्यक्ति ने बात की। जसविंदर ने कहा कि अभी उन्हें एफआईआर नहीं मिली। एफआईआर मिलने के बाद ही वह मामले पर किसी तरह की टिप्पणी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed