{"_id":"667eea4dd75fc68b1e027641","slug":"car-collided-with-a-tree-two-youths-died-mansa-news-c-82-1-spkl1051-100454-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पेड़ से टकराकर दीवार से भिड़ी कार, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पेड़ से टकराकर दीवार से भिड़ी कार, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानसा। वीरवार रात गांव बरेह के नजदीक सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वीरवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक कार का सड़क पर बने गड्ढों के कारण संतुलन बिगड़ गया और वह पुली में लगने के बाद पेड़ से टकराते हुए दीवार में जा लगी और पलट गई। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर आए लोगों ने कार को सीधा किया। कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अक्कांवाली निवासी मनप्रीत सिंह मनी व मानसा निवासी मुखप्रीत सिंह जोती के तौर पर हुई है।
ग्रामीण दोनों को सिविल अस्पताल में ले गए, जहां डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार एक घर की दीवार में जा टकराई लेकिन घर वालों का कोई जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। मृतक मुखप्रीत सिंह जोती मानसा के पूर्व पार्षद गुरचरण सिंह का बेटा था। मौत की घटना के बाद शहर में शोक की लहर दौड़ गई देर सांय दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना बोहा की पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।