{"_id":"57aa01884f1c1bf05dee44bc","slug":"captain-captain-amrinder-singh-in-mansa-mansa-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन ने सुनीं सरदूलगढ़ और झुनीर में लोगों की मुश्किलें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन ने सुनीं सरदूलगढ़ और झुनीर में लोगों की मुश्किलें
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Tue, 09 Aug 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
‘हलके में कैप्टन’ कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कांग्रेस के अध्यक्ष ने सरदूलगढ़ के महिक पैलेस में वर्करों और लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान कैप्टन ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार बनने पर कांग्रेसियों व आम लोगों पर दर्ज झूठे मामलों की जांच करके पर्चे रद्द करवाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आम लोगों के साथ हुई धक्केशाही का हिसाब हर हाल में लिया जाएगा। कैप्टन ने कहा कि पंजाब की अकाली-सरकार और खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह की नालायकी की वजह से पंजाब का किसान खुदकुशियां करने के लिए मजबूर है।
उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर तोता सिंह, उसके साथियों व जिम्मेवार अधिकारियों की जांच करके जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद किसानों के अच्छे दिन और अकालियों के बुरे दिन शुरू होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में 35 प्रतिशत टिकटें नौजवानों को दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में 62 लोग बाहरी या दिल्ली से आकर अपनी चौधर चला रहे हैं, लेकिन पंजाब के लोग बाहरी व्यक्तियों को मुंह नहीं लगाएंगे।
इस दौरान हलका विधायक अजीत इंद्र सिंह मोफर, संत नारायण मुनि, जीवन दास बावा, जिलाध्यक्ष बिक्रम मोफर, सुरिंदर पाल सिंह आहलुवालिया, अमरीक सिंह ढिल्लों और राम सिंह मौजूद थे।