फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   By sending his wife to Gurdwara Sahib, he hanged himself

Ludhiana News: पत्नी को गुरुद्वारा साहिब भेज खुद लगा लिया फंदा

Wed, 03 May 2023 11:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 03 May 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
By sending his wife to Gurdwara Sahib, he hanged himself
- लेनदारों से था परेशान, सुसाइड नोट लिखकर घर में ही दे दी जान
विज्ञापन

- दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। लेनदारों से परेशान चल रहे शिमलापुरी के पुरानी पुलिस चौकी रोड निवासी नसीब सिंह (36) ने दो दिन पहले घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नसीब सिंह ने पत्नी को गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने के लिए भेज दिया था। घटना का पता उस समय चला जब नसीब सिंह का भाई दीदार सिंह घर पहुंचा। नसीब को फंदे से उतारकर पास के निजी अस्पताल पहुंचाया तो डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस ने दीदार सिंह की शिकायत पर रमनदीप सिंह और रौनक सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। दीदार सिंह ने पुलिस को बताया कि एक मई को उनका भाई नसीब सिंह घर पर मौजूद था। बच्चे स्कूल में थे और पत्नी घर पर ही थी। वह कुछ दिन से परेशान चल रहा था। उसने एक मई को पत्नी को गुरुद्वारा साहिब भेज दिया और पीछे से सुसाइड नोट लिख कर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में रमनदीप सिंह और रौनक सिंह को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया गया। दीदार सिंह के मुताबिक आरोपियों के साथ उसका पैसे का लेन-देन था। आरोपियों ने नसीब से पैसे लिए थे और लौट नहीं रहे थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed