{"_id":"0146de30d9ac0191b75a25b315740fc0","slug":"businessman-murder-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी की घर में घुस कर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा व्यापारी की घर में घुस कर हत्या
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 29 Nov 2013 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के घुमार मंडी इलाके में हीरा सिंह रोड पर देर रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुस कर कपड़ा व्यापारी की हत्या कर दी, जबकि उसकी पत्नी नीना को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। व्यापारी की पहचान 57 वर्षीय सुधीर गिरधर के तौर पर हुई है।
उसकी पत्नी नीना को इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
इस वारदात की सूचना शुक्रवार की सुबह मिली जब गिरधर के रिश्तेदार घर पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह ढिल्लों, डीसीपी हर्ष बांसल समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों तक पहुंचने के लिए सुराग इकट्ठा करने शुरू किए।
पुलिस का कहना है कि व्यापारी को गला दबा कर मारा गया था जबकि उसके सिर पर भी चोट के निशान थे, उसकी पत्नी नीना के तेजधार हथियारों से कई जगह वार किए गए थे।
विज्ञापन
इस वारदात में हत्यारों ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू इत्यादि का ही उपयोग किया। गिरधर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।
व्यापारी सुधीर गिरधर की चौड़ा बाजार के पास डा. गुज्जर मल रोड पर कपड़े की दुकान है। उसके दो बेटियां हैं। एक ही शादी बीआरएस नगर निवासी गौरव के साथ हुई है। जबकि दूसरी बेटी अमृतसर में बी-टैक कर रही है। इसलिए मकान में पति एवं पत्नी दोनों अकेले ही रहते थे।
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दो से अधिक लुटेरे रात को मकान में दाखिल हुए और उसके बाद उन्होंने गिरधर की गला दबा कर हत्या कर दी और उसके सिर पर भी वार किए।
पत्नी नीना रसोई में खाना बना रही थी। क्योंकि रसोई में दाल अधपकी थी और तड़के के लिए सामान कटा हुआ था। घर का सारा सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। इससे लग रहा था कि लुटेरे लूट की नीयत से अंदर आए थे, लेकिन घर से क्या क्या गायब हुआ इसके बारे में अभी पुलिस को जानकारी नहीं मिल पाई है।
पुलिस कमिशभनर निर्मल सिंह ढिल्लों का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हत्यारों ने मकान में फ्रेंडली तौर पर एंट्री की है।
मौका-ए-वारदात से कई सुराग मिले हैं, लेकिन जांच को ध्यान में रख कर इनका फिलहाल खुलासा नहीं किया जा सकता। जांच में यह भी लग रहा है कि इस घटना को लूट की नीयत से अंजाम दिया गया।
कमिशभनर ने दावा किया कि आरोपियों को जल्दी की काबू कर लिया जाएगा।
वारदात में रसोई के चाकू का इस्तेमाल किया गया है। नीना की बहन कविता के बेटों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस मामले ही गहन छानबीन कर रही है।
मृतक के दामाद गौरव की मां अरूणा सैनी ने मौके जानकारी दी कि नीना ने अपनी बहन कविता के साथ शुक्रवार की सुबह अपनी बीमार मां का हाल पूछने फिरोजपुर जाना था।
बहन के बेटों ने पहले नीना के घर में फोन किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने उनकी बहु को फोन किया कि कोई जवाब नहीं मिल रहा, घर में जाकर देखो।
इसके बाद गौरव अपनी मां अरूणा के साथ घर पर पहुंचा। मकान का एक गेट मेन रोड पर और दूसरा गली में है। घर के दोनों मुख्य गेट बंद थे, जबकि अंदर का दरवाजा खुला था।
गौरव ने दीवार फांदी और अंदर गया तो देखा कि नीना बेसुध दरवाजे के पास पड़ी थी। अंदर घर में खून ही खून बिखरा हुआ था।
इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और नीना को डीएमसी में दाखिल कराया गया। लुटेरे जाती बार मकान की लाइट का मेन स्विच तक ऑफ कर गए।