{"_id":"64c25f0c6ac3a3f17403fc16","slug":"bus-dragged-scooty-rider-15-feet-died-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-853-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: स्कूटी सवार बुजुर्ग को 15 फुट घसीटते ले गई बस, हुई दर्दनाक मौत, चालक मौके से भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: स्कूटी सवार बुजुर्ग को 15 फुट घसीटते ले गई बस, हुई दर्दनाक मौत, चालक मौके से भागा
Fri, 28 Jul 2023 12:42 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:42 AM IST
सार
लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने बस रोकी और हादसा देख मौके से फरार हो गया। लोगों ने बस घेर ली और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजपुर रोड पर स्कूटी सवार बुजुर्ग को गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार बस 15 फुट तक घसीटते ले गई। हैरानी की बात यह है कि जब टक्कर लगने से बुजुर्ग नीचे गिरा तो चालक ने बस रोकने के बजाय उसे और तेज कर दिया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गिल रोड निवासी चरणजीत सिंह (71) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने बस रोकी और हादसा देख मौके से फरार हो गया। लोगों ने बस घेर ली और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
चरणजीत सिंह स्कूटी पर किसी काम से जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार निजी कंपनी की बस गुजर रही थी, जिसने उन्हें टक्कर मार दी। चरणजीत नीचे गिर गए और बुरी तरह से घायल हो गए। चालक ने बस भगाई तो बुजुर्ग घसीटता चला गया। शव के टुकड़े तक हो गए थे। राहगीरों ने शोर मचाया तो बस चालक ने बस धीरे की। जब तक लोग चालक को काबू कर पाते वह फरार हो चुका था। थाना सराभा नगर के एसएचओ अमरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन