फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   bronze medal, sonu kumar, asian junior athletic champion, triple jump, ludhiana

एशियन जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में सोनू ने जीता कांस्य

Wed, 08 Jun 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना Updated Wed, 08 Jun 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
 bronze medal, sonu kumar, asian junior athletic champion, triple jump, ludhiana
लुधियाना के सोनू ने वियतनाम में हुई एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ट्रिपल जंप में कांस्य पदक जीता। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स सेंटर लुधियाना के खिलाड़ी सोनू कुमार ने वियतनाम में हुई एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ट्रिपल जंप में 15.99 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता दो से छह जून तक करवाई गई। वियतनाम में आयोजित प्रतियोगिता में सोनू ने अंडर-20 में भाग लेकर ट्रिपल जंप में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने इस साल मई में बंगलूरू में हुई नेशनल जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में ट्रिपल जंप में 15.83 मीटर की छलांग लगाकर सोने का पदक हासिल किया था।
विज्ञापन


इसी प्रतियोगिता में सोनू ने एशियन जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप और जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था। अब सोनू का अगला लक्ष्य वर्ल्ड जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में सोना हासिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू के कोच एसएस पन्नू ने बताया कि सोनू ने एशियन जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया है। यह उनके लिए गर्व की बात है। सोनू तीन सालों से उनके पास ट्रेनिंग कर रहा है। सोनू राजस्थान का रहने वाला है। वह पीएसआएस के अंतर्गत ट्रेनिंग ले रहा है। पन्नू ने बताया कि उन्होंने पटियाला में नेशनल कैंप के दौरान सोनू को ट्रेनिंग दी थी। कैंप के बाद सोनू उनके साथ लुधियाना ट्रेनिंग के लिए आ गया। तभी से वह उसे ट्रेनिंग दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed