फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Block sarpanch filed a complaint again SHO in Bathinda

ब्लाक संगत की सरपंच यूनियन ने थाना संगत के एसएचओ खिलाफ डीजीपी को शिकायत भेजकर कहा

Mon, 17 May 2021 08:16 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
Block sarpanch filed a complaint again  SHO in Bathinda
बठिंडा। जिले के थाना संगत में तैनात एसएचओ गौरव बंस पर नशा तस्करी को रोकने में असफल होने का आरोप लगाते ब्लाक संगत की सरपंच यूनियन ने गांव बांडी, जस्सी बागबाली, गुरूसर सैनेवाला के सरपंचों के साथ मिल कर डीजीपी को शिकायत दर्ज करवाई। यूनियन ने डीजीपी को एसएचओ की शिकायत संबंधी ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ब्लाक संगत सरपंच यूनियन के अध्यक्ष बहादुर सिंह ग्रेवाल ने बताया कि थाना संगत के अधीन आते ग्रामीण क्षेत्रों में बडे़ स्तर पर नशा तस्करी हो रही है। थाना संगत में तैनात एसएचओ गौरव बंस तस्करी को रोकने में असफल है। ग्रेवाल ने बताया कि यदि सरपंचों की ओर से शिकायत की जाती है तो वह उनके साथ बदतमीजी करता है। सरपंच ने बताया कि वो मौजूदा कांग्रेस सरकार से संबंधित है लेकिन इस के बावजूद उक्त एसएचओ द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं की जाती। यूनियन ने एसएचओ की ट्रांसफर की मांग की है। यूनियन ने कहा कि अगर डीजीपी ने भी उनकी कोई सुनवाई नहीं की तो वे अगला संघर्ष करने के लिए रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन

इस बारे में जब थाना संगत एसएचओ गौरव बंस से पूछा गया तो उन्होंने उक्त सरपंच यूनियन की ओर से लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद बताए। उन्होंने कहा कि सरपंच उन पर दबाव बनाना चाहते है। थाना संगत पुलिस की ओर से लगातार नशा तस्करों को पकड़ कर उनके खिलाफ केस दर्ज किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed