फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   AVON, cycles, bihar, plant

दीवाली तक चालू होगा एवन का बिहार प्लांट

Thu, 27 Feb 2014 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 27 Feb 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
AVON, cycles, bihar, plant
लुधियाना की दिग्गज साइकिल निर्माता कंपनियों ने विस्तार के लिए बिहार का रुख किया है। दिग्गज कंपनी एवन साइकिल्स लिमिटेड का दावा है कि दीवाली तक कंपनी के बिहार प्लांट को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



पहले चरण में यहां पर एक हजार साइकिल रोजाना का उत्पादन किया जाएगा। इसके बाद प्लांट की क्षमता को बढ़ाया जाएगा। यह जानकारी कंपनी के चेयरमैन आेंकार सिंह पाहवा ने बुधवार को फैक्टरी परिसर में आयोजित कांफ्रेंस में दी।
विज्ञापन



पाहवा ने कहा कि 28 फरवरी से लुधियाना में शुरू हो रही इंडिया इंटरनेशनल साइकिल एक्सपो में कंपनी 2500 रुपये से लेकर दस हजार की रेंज तक के कुल पंद्रह नए मॉडल लांच करेगी। इसके अलावा एक मार्च को शहर में साइकिलोग्रीन साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह रैली सतलुज क्लब से शुरू होगी। इसमें एक हजार से अधिक स्कूली बच्चे हिस्सा लेंगे। पाहवा ने कहा कि पिछले साल मुंबई, लुधियाना, दिल्ली, जयपुर, पटना, देहरादून और चंडीगढ़ समेत नौ शहरों में साइकिलोग्रीन का आयोजन किया गया था और इनमें 15 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। जबकि इस साल एवन देश के बीस शहरों में साइकिलोग्रीन का आयोजन करेगी। इसकी शुरुआत लुधियाना से की जा रही है।




चेयरमैन पाहवा ने कहा कि कंपनी पटना के पास हाजीपुर में नया प्लांट लगा रही है। इसके  शुरू होने के बाद एवन साइकिल दक्षिण भारत का रुख करेगी। चेन्नई के पास भी कंपनी ने जगह खरीद ली है। इसके अलावा लुधियाना प्लांट का भी विस्तार किया गया है। विस्तार के तहत कंपनी की उत्पादन क्षमता में 25 फीसदी का इजाफा किया जा रहा है। अब कंपनी 24 लाख साइकिल सालाना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed