फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Attack on women in ludhiana

कब्जा करने की नीयत से घर पर हमला, महिलाओं से की मारपीट

Wed, 28 Oct 2020 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Attack on women in ludhiana
साहनेवाल के बाबा रुप सिंह नगर इलाके में एक घर पर कब्जा करने की नियत से एक महिला ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर घर पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट की और घर के सामान को तहस नहस कर दिया। थाना साहनेवाल की पुलिस ने इसी इलाके में रहने वाली कुलदीप कौर और बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता जगदीप कौर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी देवरानी खुशदीप कौर के साथ 26 अक्तूबर को घर पर मौजूद थी। इस दौरान कुलदीप कौर अपने कुछ साथियों के साथ घर पर आ धमकी। जगदीप और खुशदीप ने अपनी जान बचाने के लिए खुद को कमरे में बंद कर लिया। आरोपियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उनके साथ मारपीट की। जब उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तब आरोपी वहां से फरार हो गए। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed