फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crime: ASI shoots friend's wife with service revolver, situation critical

लुधियाना में एएसआई की खौफनाक वारदात, साथ में चाय पिया फिर दोस्त की पत्नी को मारी गोली

Thu, 16 Jan 2020 01:41 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 16 Jan 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Crime: ASI shoots friend's wife with service revolver, situation critical
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

थाना जमालपुर में तैनात एएसआई सुखपाल सिंह ने मंगलवार को अपने दोस्त की पत्नी को गोली मार दी। इस घटना के बाद आरोपी एएसआई घायल महिला को अपनी कार में निजी अस्पताल में भर्ती कराने ले गया। मंगलवार देर रात तक अस्पताल में ही रहा। इस दौरान घायल महिला की दोनों बेटियों को एएसआई ने धमकी दी अगर उन्होंने किसी से कुछ बताया तो वह उनके परिवार को खत्म कर देगा।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह इस घटना का खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद आरोपी एएसआई अस्पताल से फरार हो चुका है। डिवीजन नंबर सात पुलिस ने आरोपी एएसआई के खिलाफ हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि लगभग तीन माह पहले ही आरोपी एएसआई बना है।
विज्ञापन


सेक्टर-32 निवासी घायल महिला कंचन (45) की बड़ी बेटी रिया ने बताया कि उसके पिता संजय कुमार फाइनेंस का काम करते हैं। थाना जमालपुर में तैनात एएसआई सुखपाल सिंह उनका पुराना दोस्त है। इसलिए अकसर वह घर आता जाता रहता था। मंगलवार को वह अपनी छोटी बहन के साथ घर पर थी। दोपहर लगभग 12:45 पर एएसआई सुखपाल सिंह उनके घर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह दोनों बहने कमरे में टीवी देख रही थी तो उनकी मां कंचन ने एएसआई सुखपाल सिंह के लिए चाय बनाई और दोनों बाहर बेहड़े में बैठकर चाय पी रहे थे। उस समय उनके पिता घर पर नहीं थे। अचानक गोली चलने की आवाज आई और वह घर के बाहर देखने के लिए दौड़ीं तो देखा कि एएसआई सुखपाल सिंह उनकी मां पर पिस्तौल ताने खड़ा था। उसके द्वारा किया पहला फायर किसी को नहीं लगा था, उसने दूसरा फायर किया जो उनकी मां के पेट में लगा।

जैसे ही उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी ने पहले अपने सर्विस रिवाल्वर से सारी गोलियां निकाल ली, खाली खोल भी उठा लिए। वह उनकी मां को अपनी कार में डालकर निजी अस्पताल में ले आया। उसने पहले उनको धमकी दी कि अगर उसका नाम किसी को बताया तो वह उसके पिता को भी मार देगा। रिया के अनुसार अस्पताल पहुंचने पर आरोपी ने उसकी घायल मां का भी किसी के सामने नाम नहीं लेने के लिए धमकाया। इसलिए डर के मारे उन्होंने किसी रिश्तेदार को सूचना नहीं दी। रात लगभग 12 बजे पहले अपने मामा को इस घटना की जानकारी दी।

 मामले की पुलिस जांच कर रही है, आरोपी एएसआई के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पैसों को लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी मंगलवार को बतौर ड्यूटी अफसर काम रहा था, इसके बाद अचानक ड्यूटी से गैरहाजिर हो गया था। -दविंदर चौधरी, एसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed