फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Armed youths attacked the mill, an elderly man injured

Ludhiana News: हथियारों से लैस युवकों ने चक्की पर किया हमला, बुजुर्ग घायल

Wed, 15 Jan 2025 07:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Armed youths attacked the mill, an elderly man injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। टिब्बा इलाके के मायपुरी एरिया में नकाबपोश हमलावरों ने तेजधार हथियार से एक आटा चक्की पर हमला कर दिया। हैरानी की बात यह है कि टिब्बा इलाके में कई वारदात हो चुकी हैं और पुलिस सतर्कता बढ़ने के बजाय और कम हो रही है। हमलावरों ने एक दम से आटा चक्की पर हमला किया और कैबिन में तोड़फोड़ करने के साथ साथ चक्की में भी तोड़ फोड़ दी। इस दौरान शीशा लगने से चक्की मालिक बुजुर्ग दलजीत सिंह भी घायल हो गए। इस हमले के बाद आस-पास के दुकानदारों में काफी रोष और दहशत बनी हुई है। लोगों का भी यहीं कहना है कि टिब्बा इलाके में तो लगातार वारदातें बढ़ रही है, लेकिन पुलिस कुछ भी नहीं कर रही। चक्की पर हुई वारदात सारी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दशमेश आटा चक्की के मालिक दलजीत सिंह ने बताया कि आटा चक्की रोजाना की तरह चल रही थी। वह केबिन के अंदर किसी ग्राहक से बात कर रहे थे। अचानक चेहरे पर नकाब पहने कुछ युवक बाइक पर चक्की से बाहर आए। उन्होंने आते ही चक्की में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने शीशों पर धारदार हथियार से वार किया। बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और गुंडों जैसा व्यवहार किया। जैसे ही मैंने उन युवकों को रोकने की कोशिश की तो शीशा मेरी ही आंख पर लग गया। हमलावर जाते समय गाली-गलौज कर गए। जब पुलिस को फोन पर घटना की सूचना दी गई, तो करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दलजीत ने कहा कि अगर दुकानदार ही सुरक्षित नहीं है, तो वह अपना कारोबार कैसे कर सकता है। उसका कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। उसे नहीं पता कि आटा चक्की पर हमला करने वाले बदमाश कौन थे। वह इस संबंध में टिब्बा थाने में शिकायत दर्ज करा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज भी चेक की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed