{"_id":"60f860f98ebc3e6cf61cf649","slug":"argument-over-minor-issue-neighbor-fired-in-the-air-ludhiana-news-pkl42089379","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात को लेकर बहस, पड़ोसी ने हवा में चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात को लेकर बहस, पड़ोसी ने हवा में चलाई गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद मोहल्ला निरंकारी में एक व्यक्ति ने पड़ोसियों को डराने के लिए हवा में गोली चला दी, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। इलाके के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार तक किया, इसके बाद धमकियां देकर फरार हो गए। निरंकारी मोहल्ला निवासी सरबजीत सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस को की। थाना डिवीजन छह की पुलिस ने इस मामले में सरबजीत सिंह की शिकायत पर सरूप सिंह, उसके बेटे मनी, भतीजा हनी तथा उनके सात अज्ञात साथियों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।
एएसआई शौकीन सिंह ने बताया कि सरबजीत सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक मंगलवार रात 10.30 बजे उसने अपने घर के सामने किराए पर रह रहे सब्जी वाले हीरा लाल को गली में आए आइसक्रीम वाले को 100 रुपये देने के लिए कहा। साथ ही उसने हीरा लाल से यह भी बोल दिया कि वह अभी घर से लाकर उसे पैसे दे देगा। मगर हीरा लाल ने उसे गलत बोलना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद जब वह घर से बाहर निकला तो हीरा लाल ने अपने मालिक मकान सरूप सिंह को बुला लिया। उसने आते ही लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर कर दिया, जिससे मोहल्ले में डर का माहौल बन गया। आरोपियों ने सरबजीत सिंह की पत्नी के साथ भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल करके उसके साथ गलत व्यवहार किया। लोगों को जमा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए।