फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allegation on Punjab police to beaten a farmer in police station

पंजाब पुलिस पर किसान को नग्न कर दो बेटों के सामने थाने में पीटने का आरोप, एसएसपी तक पहुंचा मामला

Sat, 31 Oct 2020 07:44 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 31 Oct 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
Allegation on Punjab police to beaten a farmer in police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लुधियाना के थाना जोधा में पुलिस की ओर से अमृतधारी किसान को उसके बेटों के सामने नग्न कर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी लुधियाना (ग्रामीण) चरणजीत सिंह सोहल से की है। एसएसपी ने दाखा डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस को मामले की जांच सौंपी है।

विज्ञापन


एसएसपी को दी गई शिकायत में पीड़ित किसान अवतार सिंह निवासी गांव जोधा ने बताया कि गांव की पंचायत ने उसके खिलाफ शामलात जमीन पर कब्जा करने की शिकायत जोधा थाने में 15 सितंबर को दी थी। पुलिस 17 सितंबर को उसे और उसके दो बेटों को उठाकर थाना जोधा ले गई।
विज्ञापन


वहां रात भर उन्हें पीटा गया। यही नहीं उसे दोनों बेटों के सामने नग्न कर पीटा गया। रात भर उसे थाने में एक चारपाई पर बांधकर रखा गया। पीड़ित के अनुसार थानेदार ने उनसे डेढ़ लाख रुपये रिश्वत भी ली। इसके बाद 18 सितंबर की सुबह छोड़ दिया। बाद में इसी दिन शाम को सरपंच अमरजीत सिंह की ओर से पूर्व में दी गई शिकायत के आधार पर उसके और उसके दो बेटों के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह मामले की जमानत लेने के लिए थाने के चक्कर काटता रहा। हर बार उसे कोई बहाना बनाकर वापस भेज दिया जाता। आखिरकार वह न्याय लेने के लिए अदालत पहुंच गया। अदालत ने 27 अक्तूबर को आदेश जारी कर थाने से जमानत लेने को कहा।

27 अक्तूबर को जब वह बेटों के साथ थाने में जमानत लेने गया। वहां छोटे बेटे गोपाल सिंह की जमानत ले ली गई। बड़े बेटे गुरप्रीत सिंह व उसकी जमानत नहीं ली गई। शाम तक उन्हें थाने में बैठा कर रखा गया।

पीड़ित का आरोप है कि शाम को थानेदार विक्रमजीत सिंह वहां पहुंच गया। उसे व उसके बड़े बेटे को दोबारा थाने में बंद कर दिया गया। उनके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 107 व 150 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। 28 अक्तूबर को उन्हें जमानत दी गई। इसके बाद उसने 29 अक्तूबर को एसएसपी चरणजीत सिंह के पास पेश होकर लिखित शिकायत दी।

मामले में सीटू के राष्ट्रीय नेता व पूर्व विधायक तरसेम जोधा का कहना है कि जमीन पर कब्जा करने के मामले में कानून अपनी कार्रवाई करेगा। एक अमृतधारी व्यक्ति को उसके बेटों के सामने नग्न कर पीटने के मामले को सहन नहीं किया जा सकता।

इस संबंध में तीन नवंबर को कई जत्थेबंदियों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक के बाद आरोपी थाना प्रभारी के खिलाफ संघर्ष शुरू किया जाएगा। उधर, थाना प्रभारी विक्रमजीत सिंह का कहना है कि नग्न करने और मारपीट करने के आरोप पूरी तरह से गलत हैं। उन्होंने सिर्फ कानून के अनुसार मामला दर्ज किया है। अमृतधारी किसान के साथ मारपीट नहीं की गई है।

अमृतधारी किसान की शिकायत मिली है। मामले की जांच दाखा डीएसपी गुरबंस सिंह को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। - चरणजीत सिंह सोहल, एसएसपी, लुधियाना ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed