फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   alhletic meet, khalsa college, long jump, ludhiana

लांग जंप और 50 मीटर रेस में सुखविंदर कौर प्रथम

Sat, 27 Feb 2016 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 27 Feb 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
alhletic meet, khalsa college, long jump, ludhiana
खालसा कॉलेज फॉर वुमन सिविल लाइन में 55वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


एथलेटिक मीट के पहले दिन पंजाबी विवि पटियाला के शारीरिक शिक्षा विभाग के मुख्य प्रोफेसर निशान सिंह देओल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कॉलेज प्रिंसिपल डा. मुक्ति गिल, कॉलेज प्रबंधक कमेटी व समूह स्टाफ ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इसके अलावा खालसा कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान प्रितपाल सिंह ग्रेवाल, मालवा सेंट्रल कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रिंसिपल डा. नगेंद्र कौर भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों ने खेल मैदान में पहुंचकर मार्च पास्ट की सलामी ली और 55वें वार्षिक एथलेटिक मीट के आरंभ की घोषणा की।

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में बीबीए के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक में नारी की विभिन्न समस्याओं को दर्शाया और इनका सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। मीट में 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, हाई जंप, लांग जंप, गोला फेंक मुकाबले करवाए गए। 50 मीटर दौड़ में सुखविंदर कौर पहले, अमनप्रीत कौर दूसरे और यागनी कपूर तीसरे स्थान पर रहे।

100 मीटर दौड़ में श्रेया बजाज पहले, अमनदीप कौर दूसरे और सिमरनजीत कौर तीसरे स्थान पर, लांग जंप में सुखविंदर कौर पहले, अमनदीप कौर दूसरे और सिमरनजीत कौर तीसरे स्थान पर रही। लांग जंप में सुखविंदर कौर पहले, अमनदीप कौर दूसरे और हरविंदर कौर तीसरे स्थान पर, हाई जंप में संदीप कौर पहले, हरवीन कौर दूसरे और शालू तीसरे स्थान पर रही।

जैवलिन थ्रो में हरवीर कौर पहले, नेहा दूसरे और हेमलता तीसरे स्थान पर, शॉटपुट में दीक्षा पहले, हरवीर कौर दूसरे और हेमलता तीसरे स्थान पर, डिस्कस थ्रो में दीक्षा पहले, नेहा दूसरे और सुमन कुमारी तीसरे स्थान पर, थ्री लेग रेस में प्रगति और रविदीप की जोड़ी पहले, पूजा और ज्यति दूसरे और परम और मानव की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। स्पून और पटैटो रेस में शिप्रा पहले, यशिका दूसरे और सिमरन सेठी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed