{"_id":"601a84118ebc3e4a0b3a2c65","slug":"akalis-protest-against-congress-in-ludhiana-ludhiana-news-pkl402696143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकालियों का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकालियों का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
लुधियाना। जलालाबाद में नामांकन के दौरान शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और सांसद सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के खिलाफ अकालियों की तरफ से बुधवार को रोष प्रदर्शन किया। साथ ह ीघंटाघर चौक में पंजाब सरकार का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारी अकालियों ने एसएसपी फाजिल्का और डीएसपी जलालाबाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन की अगुवाई जिला अकाली दल के प्रधान रंजीत सिंह ढिल्लो, सीनियर अकाली नेता मनप्रीत बंटी ने की। जिला प्रधान ढिल्लों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नामांकन के दौरान कांग्रेसियों की तरफ से हमला किया गया। उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी गई। उनके साथी को गोली मारी गई।
ढिल्लो ने कहा कि पंजाब के लिए अकाली दल ने पहले भी कई कुर्बानियां दी हैं और अब दी पीछे नहीं हटेंगे। इस समय वोटरों को डराया और धमकाया जा रहा है। कांग्रेस से लोगों का विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है। उन्होंने कहा कि फाजिल्का के एसएसपी और जलालाबाद के डीएसपी के खिलाफ भी कार्रवाई की की जाएगी। सीनियर अकाली दल के नेताओं की तरफ से चुनाव आयोग से मिलकर मांग की गई है कि अर्द्धसैनिक बलों की निगरानी में निकाय चुनाव कराए जाएं।