फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   aids

एड्स रोगी से भी रखे हमदर्दी

Mon, 02 Dec 2013 10:21 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
अमर उजाला, मुक्तसर Updated Mon, 02 Dec 2013 10:21 PM IST
विज्ञापन
aids
जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को सेंट सहारा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इसको पंजाब एड्स कंट्रोल सोसायटी चंडीगढ़ के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन


इसके मुख्य मेहमान सिविल सर्जन डॉ. गुलशन राए और डीएमसी डॉ. सुखपाल सिंह थे।

सिविल सर्जन डॉ. राय ने कहा कि वर्ष 1987 में संयुक्त राष्ट्र की ओर से एड्स की बीमारी के खात्मे के लिए विश्व एड्स दिवस मनाने की प्रथा शुरू की गई थी, ताकि इसके जरिए लोगों को एड्स और इससे बचाव के बारे में जानकारी मुहैया करवाई जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस साल मुक्तसर में एक भी केस एचआईवी से पीड़ित नहीं पाया गया है।

समारोह में डॉ. सुखपाल ने कहा कि यह बीमारी मच्छर के काटने, हाथ मिलाने, एक ही कमरे में सोने, बर्तनों का प्रयोग करने और शौचालय प्रयोग करने से नहीं होती। उन्होंने लोगों से एड्स रोगी के साथ हमदर्दी भरा बर्ताव करने की अपील की। डॉ. राय ने कहा कि एड्स पीड़ित  को आम लोगों की तरह जीवन देने का हक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. नरेश परुथी, डॉ. एमजी शर्मा, डॉ. सतीश गोयल, मास मीडिया अधिकारी गुरतेज सिंह, सुखमंदर सिंह और प्रिंसिपल पुष्पिंदर कौर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed