फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   advocates protesting against new rent act

रास नहीं आ रहा रेंट एक्ट

Wed, 13 Nov 2013 10:33 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
अमर उजाला, मुक्तसर Updated Wed, 13 Nov 2013 10:33 PM IST
विज्ञापन
advocates protesting against new rent act
वकीलों ने बुधवार को बार एसोसिएशन के प्रधान भूपिंदर सिंह चड़ेवान की अगुवाई में नए बनाए गए रेंट एक्ट के विरोध में डीसी दफ्तर के सामने रोष धरना दिया।
विज्ञापन


धरने के बाद मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर यातायात बाधित कर दिया। जाम के बाद वकीलों ने एडीसी नरिंदर सिंह बाठ को एक मांग पत्र भी सौंपा।

प्रधान चडेवान ने कहा कि रेंट एक्ट के बनाए जाने कारण पंजाब भर के वकीलों में रोष पाया जा रहा है। उनके अनुसार इस एक्ट के अंतर्गत अब केसों की सुनवाई ज्यूडिशियल कोर्ट के स्थान पर एसडीएम की अदालतों में होगी। जोकि सरासर गलत है।

क्योंकि इस तबदीली से वकीलों को अपने केसों की पैरवी के लिए बिना वजह की परेशानी से गुजरना होगा। वही पंजाब सरकार की ओर से एसडीएम की नियुक्ति की जाती है। ऐसे में किसी भी तरह का कोई सियासी दबाव डाला जा सकता है।
विज्ञापन


जबकि अदालतों में होने वाले केसों पर किसी तरह का सियासी दवाब नहीं डाला जा सकता। अंत में उन्होंने सरकार से रैंट एक्ट के नोटिफिकेशन को जल्द वापिस लेने की अपील करते हुए संघर्ष को तेज करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर इकबाल बुट्टर, गुरलाल सिंह, विजय शर्मा, अशोक गिरधर, बलजिंदर सेखों, पवन शर्मा, बलदेव सिंह सीविया, रोशन लाल जज्गा, देस राज लूना, राजपाल पठेला, गगन पठेला मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed