{"_id":"694026be11090b27f1047730","slug":"ad-and-congress-criticized-the-government-over-the-murder-of-a-kabaddi-player-gobindgarh-news-c-16-1-knl1001-898079-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: कबड्डी खिलाड़ी हत्या पर शिअद और कांग्रेस ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: कबड्डी खिलाड़ी हत्या पर शिअद और कांग्रेस ने सरकार को घेरा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के मामले में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा है। शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने इस घटना को पंजाब में बिगड़ी कानून व्यवस्था का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि मोहाली कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हुई कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या ने पंजाब को एक बार फिर हिलाकर रख दिया है। बादल ने कहा अपराधी तत्वों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वे सार्वजनिक आयोजनों में भी खुलेआम गोली चला रहे हैं।
सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि पंजाब में रोजाना हत्याएं, जबरन वसूली और आतंकवादी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस इन घटनाओं को रोकने के बजाय राजनीतिक बदले की भावना से सरकारी आदेशों को लागू करने में व्यस्त है।
इसी मुद्दे पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और विधायक परगट सिंह ने कहा कि अब अपराधियों के हौसले हद पार कर चुके हैं। उन्होंने मोहाली फायरिंग की घटना को राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का स्पष्ट प्रमाण बताया। परगट सिंह ने कहा कि जब अपराधी सार्वजनिक आयोजनों में भी हथियार चला सकते हैं, तो आम नागरिक कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे? उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की हिंसा की संस्कृति को अब और बढ़ावा नहीं दिया जा सकता।