फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accuse of loot arrested in ludhiana of Punjab

लुधियाना : दिन में बेचता था सब्जी, रात में लूटता था मोबाइल, पुलिस ने दबोचा

Tue, 27 Oct 2020 06:42 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Tue, 27 Oct 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Accuse of loot arrested in ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

दिन के समय गली में फेरी लगाकर सब्जी बेचने और रात को राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले एक आरोपी को लुधियाना की थाना मोती नगर की पुलिस ने 14 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान जमालपुर की एचआईजी कालोनी निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने मल्होत्रा चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था। पुलिस पार्टी ने आरोपी को रोकने की कोशिश की लेकिन आरोपी भागने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी लेने पर उससे 14 मोबाइल मिले। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिन के समय सब्जी बेचता था और रात में राहगीरों से मोबाइल लूटता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि उसके साथ इस लूटपाट की वारदातों में और कितने लोग शामिल हैं। आरोपी चोरी के मोबाइल बेचकर नशा खरीदता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed