फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   accident, two died in accident, ludhiana accident

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Fri, 16 Sep 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 16 Sep 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
accident, two died in accident, ludhiana accident
दुर्घटना
सलेम टाबरी से चंडीगढ़ रोड की तरफ जा रहे एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने वर्धमान मिल के पास पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार नीचे गिर गया और ट्रक उसे काफी दूर तक घसीटते ले गया।
विज्ञापन


राहगीरों के शोर मचाने पर ट्रक चालक ने ट्रक रोका। इसी दौरान लोगों ने ड्राइवर को काबू कर उसकी पिटाई की और इसकी जानकारी थाना डिवीजन सात की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को काबू कर लिया। मृतक की पहचान सलेम टाबरी निवासी विजय कुमार (28) के रुप में हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


विजय के भाई मोहिंदर कुमार ने कहा कि विजय दिहाड़ी पर मजदूरी करता था। वह चंडीगढ़ रोड पर किसी जगह काम कर रहा था। शुक्रवार सुबह वह अपनी बाइक पर जा रहा था तो रास्ते में वर्धमान मिल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिर गया। ट्रक चालक ने ट्रक नहीं रोका और विजय को काफी दूर तक घसीटता ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने जब शोर मचाया तो ट्रक चालक रुका। उसने वहां से फरार होने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे काबू कर उसकी पिटाई की और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मोहिंदर ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में ट्रक चालक का बचाव कर रही है। उल्टा उन्हें ही धमकियां दी जा रही हैं।


इस मामले में थाना डिवीजन सात के एडिशनल एसएचओ सुरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने मोहिंदर द्वारा लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed