फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   accident, beer canter accident in ludhiana, ludhiana canter accident

कैंटर पलटा, सड़क पर बही बीयर

Sat, 28 May 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना) Updated Sat, 28 May 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
accident, beer canter accident in ludhiana, ludhiana canter accident
मुल्लापुर के पास पलटा हुअा बीयर से भरा कैंटर। - फोटो : अमर उजाला
लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर शनिवार सुबह करीब छह बजे बीयर की सात सौ पेटियों से भरा कैंटर पलट गया।
विज्ञापन


बीयर साहनेवाल से श्री मुक्तसर साहिब जा रही थी। हादसे के बाद बीयर की बोतलें टूट गईं और सारी बीयर सड़क पर बहने लगी। इस हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर जख्मी हो गए। कैंटर के मालिक सुरिंदर सिंह ने कहा कि सुबह करीब पांच बजे अपने बेटे मनदीप सिंह के साथ साहनेवाल से बीयर की पेटियां लादकर रवाना हुए थे।


मंडी मुल्लांपर के पास सड़क उबड़-खाबड़ होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सुरिंदर और उसका बेटा जख्मी हो गए। उनको पंडोरी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस और बीयर गोदाम के ठेकेदार भी मौके पर पहुंचे। ठेकेदार का कहना है कि 175 पेटी पूरी तरह से नष्ट हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed