फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A youth of Parspur, Gonda was murdered by his own in Punjab for 500 rupees, five in custody

खत्म होती इंसानियत: जालंधर और मंडी गोबिंदगढ़ में दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, दोनों वारदात में वजह-500 रुपये

Sat, 15 Oct 2022 11:07 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़/जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़/जालंधर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 15 Oct 2022 11:07 PM IST
सार

जालंधर के इंडस्ट्रियल एरिया में पड़ते गदईपुर इलाके में लुटेरों ने 500 रुपये देने से इनकार करने पर प्रवासी मजदूर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
A youth of Parspur, Gonda was murdered by his own in Punjab for 500 rupees, five in custody
मंडी गोबिंदगढ़ में हत्या के लिए इस्तेमाल की गई लकड़ी। - फोटो : GOBINDGARH

विस्तार

पंजाब में जालंधर और मंडी गोबिंदगढ़ में दो प्रवासी मजदूरों की हत्या कर दी गई। दोनों ही वारदातों का कारण 500 रुपये बना। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है। जालंधर के इंडस्ट्रियल एरिया में पड़ते गदईपुर इलाके में लुटेरों ने 500 रुपये देने से इनकार करने पर प्रवासी मजदूर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अखिलेश शर्मा झारखंड का रहने वाला था और वह मॉडल टाउन क्षेत्र में टाइल लगाता था। पुलिस अब जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


घटना 13 अक्तूबर की रात साढ़े 11 बजे की है। अखिलेश काम खत्म कर अपने क्वार्टर में जा रहा था। इसी दौरान फोकल प्वाइंट गंदे नाले के पास दो मोटरसाइकिलों पर आए चार लुटेरों ने उसे घेर लिया और मोबाइल देने को कहा। अखिलेश के पास मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने उसकी जेबों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। अखिलेश की जेब में मात्र 500 रुपये थे। इन रुपयों को बचाने के लिए अखिलेश लुटेरों से भिड़ गया। 
विज्ञापन


बौखलाए लुटेरों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया और रुपये छीनकर भागने लगे। खून से लथपथ अखिलेश ने गदईपुर मार्केट तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन वह उन्हें पकड़ नहीं सका। इसके बाद वह जमीन पर गिर गया। लोगों ने पुलिस कंट्रोल में रूम में फोन कर सूचित किया। करीब 12 बजे पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और गंभीर हालत में अखिलेश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार सुबह अखिलेश ने दम तोड़ दिया। प्रवासी मजदूरों के प्रधान बीपी गुप्ता ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में ज्यादातर प्रवासी मजदूर रहते हैं और पुलिस उनको सुरक्षा देने में नाकाम रही है। आए दिन लूट की वारदातें बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़: 500 रुपये के लेनदेन के विवाद में गई श्रमिक की जान
मंडी गोबिंदगढ़ में 500 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक श्रमिक की जान चली गई, जबकि छह-सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। यह सभी ट्रेन से लुधियाना भागने की फिराक में थे। मृतक की पहचान बच्चूराम (30) निवासी जिला गोंडा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। 

घायल गोलू, राम प्रसाद ने बताया कि वह बिधिचंद कालोनी में एक गोदाम के कमरे में किराए पर रह रहे हैं। शुक्रवार रात विरोधी गुट के दो लोगों ने आकर झगड़ा शुरू कर दिया। बच्चूराम पर किसी के 500 रुपये उधार थे। इन्हीं रुपयों को लेकर विवाद हुआ। लोगों ने किसी तरह समझाकर उन्हें शांत कर दिया, लेकिन शनिवार सुबह कमरे में बच्चूराम का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया। कमरे से खून से सनी एक लाठी भी मिली, जिससे बच्चूराम के सिर में वार किया गया था। बच्चूराम के भाई तेजी के बयान पर पांच लोगों महिंदर, जतिंदर, पूरनवासी, मनीश और विजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed