फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A worker burnt to death in a furnace unit accident

फर्नेस इकाई हादसे में झुलसे एक मजदूर ने दम तोड़ा

Sun, 30 Aug 2020 06:06 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
A worker burnt to death in a furnace unit accident
मंडी गोबिंदगढ़ की फर्नेस इकाई में हुए हादसे के बाद घटनास्थल का दौरा करते एसपीडी जगजीत सिंह जल्ला, - फोटो : GOBINDGARH
फोकल प्वाइंट इलाके में शनिवार सुबह लोहा पिघलाने वाली फर्नेस ईकाई टीसीजी में हुए हादसे में 10 मजदूर झुलस गए थे। इनमें से एक मजदूर की इलाज के दौरान सेक्टर-32 अस्पताल चंडीगढ़ में मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ महिंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान राम आधार पुत्र झूरा निवासी गांव धरमंतपुरा पंडित पुरवा जिला सरस्वती पुरम, उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। उसका शव चंडीगढ़ से सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ आ गया है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पारिवारिक सदस्यों के आने पर कार्रवाई करके शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 65 से 90 फीसदी तक झुलसे पांच अन्य मजदूरों का इलाज भी चंडीगढ़ में चल रहा है। उपचाराधीन मजदूरों में अंगनी, नरिंदर कुमार, सुखनंदन, सुरेंद्र कुमार और शहरयार खान शामिल हैं। हादसे के बाद शनिवार शाम को उक्त फर्नेस इकाई के प्रोपराइटर अमन कुमार जैन निवासी मंडी गोबिंदगढ़ के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया गया था। उधर, फर्नेस के मालिक हरमेश जैन ने बताया कि सभी घायल मजदूरों का इलाज वह खुद करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed