{"_id":"6690028e73993429a703baec","slug":"a-vicious-father-and-son-were-arrested-for-robbery-drug-smuggling-and-possession-of-illegal-weapons-bathinda-news-c-16-1-pkl1066-466243-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: लूटपाट, नशा तस्करी व अवैध हथियार रखने वाले शातिर पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: लूटपाट, नशा तस्करी व अवैध हथियार रखने वाले शातिर पिता-पुत्र गिरफ्तार
Thu, 11 Jul 2024 09:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Thu, 11 Jul 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
-जालंधर, बठिंडा सहित विभिन्न स्थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज
-बठिंडा में महिला की बालियां झपटने के आरोप में गिरफ्तार
-- -
बठिंडा। चार दिन पहले सात जुलाई को आदर्श नगर में सैर कर रही एक बुजुर्ग महिला के कानों से बालियां खींचकर फरार होने वाले दो लोगों कोपुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पिता-पुत्र हैं, जिन्होंने मिलकर 13 के करीब विभिन्न वारदात को अंजाम दिया था। उक्त सभी मामलों में उनके खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। इसमें लूटपाट, नशा तस्करी के साथ अवैध तौर पर हथियार रखने के मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी लोगों का रिमांड हासिल कर पूछताछ कर रही है, ताकि उनकी तरफ से की जाने वाली लूटपाट, चोरी व अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी हासिल की जा सके।
थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि गत सात जुलाई 2024 को एक बुजुर्ग महिला बलवीर कौर पत्नी भूपिंदर सिंह निवासी गली नंबर 7/8 आदर्श नगर बठिंडा ने शिकायत दी थी कि वह सांय के समय पैदल घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार लड़के मोटरसाइकिल पर उसके पीछे से आए व वाहन से उतरकर महिला के कानों में डाली सोने की बालियां खींचकर मौके से भाग गए। इस घटना के संबंध में मुकदमा 8 जुलाई, 2024 को पुलिस स्टेशन थर्मल बठिंडा में दर्ज किया गया था। एसएसपी बठिंडा दीपक पारिक की तरफ से मामले की जांच के लिए व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठन की हिदायत दी थी। इसमें सब इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह ने मुखबरी के बाद आरोपी शाम लाल उर्फ शामा उर्फ शाम सुंदर और उसके बेटे आरोपी जतिंदर कुमार उर्फ साहिल गुज्जर को बठिंडा में ही गिलपत्ती सिविया रोड रेलवे फाटकों के नजदीक स्थित इलेक्ट्रिक शाॅप के नजदीक गिरफ्तार कर लिया।
बाइक और एक्टिवा भी बरामद
उक्त आरोपी हाउस नंबर 292 मंदिर वाली गली दकोहा रामा मंडी जिला जालंधर के रहने वाले हैं। आरोपी लोगों के पास से एक देशी पिस्तौल तीन जिंदा कारतूस के साथ साहिल गुज्जर से मैगजीन, एक आयरन कापा और एक एक्टिवा स्कूटर और दूसरे आरोपी शाम लाल उर्फ श्याम सुंदर से एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल नंबर पीबी-08-ईटी-0049 बरामद की गई है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि बुलेट मोटरसाइकिल और एक्टिवा कपूरथला से जब्त की गई थी, जिन्हें बरामद कर लिया गया। यह भी पता चला है कि इन आरोपियों ने बठिंडा शहर में अलग-अलग जगहों पर पिस्तौल और कापा लोहा का भय दिखाकर लूटपाट की है। आरोपी शाम लाल उर्फ शामा की उम्र करीब 46 साल है, जबकि जतिंदर कुमार उर्फ साहिल गुज्जर निवासी मकान नंबर 292 मंदिर वाली गली दकोहा रामा मंडी जिला जालंधर उम्र करीब 20 साल के करीब है। दोनों बाप बेटों ने रातों रात अंमीर बनने के लिए लूटपाट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने की साजिश रची व इसमें दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया।