फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A party was going on in the house, when the youth was stopped from abusing, they were attacked

Ludhiana News: घर में चल रही थी पार्टी, युवकों को गाली गलौज करने से रोका तो किया हमला

Thu, 19 Oct 2023 11:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Thu, 19 Oct 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
A party was going on in the house, when the youth was stopped from abusing, they were attacked
मारपीट के दौरान हमलावरों ने तेजधार हथियारों का किया इस्तेमाल, दो घायल
विज्ञापन

हमलावरों ने घर में बैठे पालतू कुत्ते पर भी किया हमला, सीसीटीवी कैमरे में कैद
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। शिमलापुरी के प्रीत नगर इलाके में बुधवार की देर रात को उस समय हंगामा हो गया, जब एक घर में पार्टी चल रही थी तो घर के बाहर कुछ युवक इकट्ठा होकर हुड़दंग मचाने लगे। घर में मौजूद युवकों ने हमलावरों को रोका तो उन्होंने गाली गलौज करना शुरु कर दिया। जब युवकों ने विरोध किया तो हमलावरों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हैरानी की बात यह है कि हमलावरों ने घर में महिलाओं के साथ भी हाथापाई की और साथ ही पालतू कुत्ते पर भी तेजधार हथियार से हमला किया। जब आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तो हमलावर धमकियां देते हुए फरार हो गए।
सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने से पहले ही इस मारपीट में घायल हुए संजय और राहुल को परिवार वालों ने निजी अस्पताल दाखिल कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में उपचाराधीन राहुल और संजय की माता राजरानी ने बताया कि बुधवार रात उनके घर में बच्चे की बर्थडे पार्टी चल रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ युवक नशे का सेवन कर रहे थे। वह इलाके में सेवन के साथ-साथ नशा बेचने का भी कारोबार करते हैं। उक्त युवक घर के बाहर आकर हुड़दंग मचाने लगे। जब संजय और राहुल ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा तो हमलावरों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब दोनों ने विरोध किया तो हमलावरों ने अपने साथियों को बुलाकर मारपीट की और तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। हमलावरों ने उनके घर के गेट पर तलवारें मारी हैं।
विज्ञापन

जब परिवार के लोगों ने विरोध किया तो वे घर के अंदर घुस आए। जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनकी बुलेट बाइक, वाशिंग मशीन और उनके पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। यह सारी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जांच अधिकारी एएसआई चांद अहीर ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed