{"_id":"68e1494b5805441fea053c9f","slug":"a-man-was-duped-of-rs-8-lakh-in-the-name-of-sending-him-abroad-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-112295-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: विदेश भेजने के नाम पर व्यक्ति से आठ लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: विदेश भेजने के नाम पर व्यक्ति से आठ लाख ठगे
Sat, 04 Oct 2025 09:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 04 Oct 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। महानगर के एक ट्रैवल एजेंट ने कारोबारी को विदेश भेजने के नाम पर उससे आठ लाख रुपये ठग लिए। डिस्पोजल रोड स्थित करतार काॅलोनी निवासी गौरव शर्मा ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना सदर पुलिस ने मामले की जांच के बाद हैबोवाल कलां के पियूश बेरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गौरव शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह विदेश जाना चाहता था। उसकी आरोपी के साथ किसी के जरिये मुलाकात हुई। आरोपी ने उसे विदेश भेजने और वहां सेटल करने का आश्वासन दिया। आरोपी ने उससे आठ लाख रुपये लिए लेकिन विदेश नहीं भेजा। जब आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसने धमकियां देनी शुरू कर दीं।