{"_id":"6856edbc073179552a085d7d","slug":"a-child-fell-into-a-drain-from-a-pulley-under-construction-and-died-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-110778-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: निर्माणाधीन पुली से नाले में गिरा बच्चा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: निर्माणाधीन पुली से नाले में गिरा बच्चा, मौत
Sat, 21 Jun 2025 11:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। सिविल सिटी और न्यू कुंदनपुरी इलाके को जोड़ने वाली निर्माणाधीन पुली से नाले में गिरने से दस साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर शाम हुआ। देर रात करीब 11 बजे गोताखोरों की टीम ने बच्चे के शव को नाले से निकाला। मृतक की पहचान आशिक अंसारी के रूप में हुई है।
बच्चे का शव मिलने के बाद लोगों ने रोष जताया। मौके पर पहुंचे इलाका विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने लोगों को शांत किया। साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने पुली की तरफ जाने वाले सभी रास्ते बंद करवाए, ताकि कोई और अनहोनी न हो सके। लोगों का कहना था कि जब पुली का काम चल रहा था तो ठेकेदार ने रास्ते बंद क्यों नहीं किए। सूचना पर चौकी कैलाश नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर बच्चे का शव परिवार को सौंप दिया।