{"_id":"a5b4d225ad9f55bfa61b47aac36eb453","slug":"a-case-registered-against-eto-and-motor-vehicle-inspector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीटीओ व मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समेत छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीटीओ व मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समेत छह पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला/मानसा
Updated Sun, 17 May 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
जिला ट्रांसपोर्ट परिवहन दफ्तर रिश्वत मामले में डीटीओ रह चुके करनवीर छीना व मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर एडविन समेत छह लोगों के खिलाफ विजिलेंस विभाग की ओर से मामला दर्ज किया है। कर्णबीर छीना इस समय संगरूर के एडीटीओ के तौर पर काम कर रहे हैं।
डीटीओ दफ्तर मानसा में कुछ समय पहले विजिलेंस पंजाब ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में सामने आया था कि डीटीओ कर्णबीर छीना और उसके साथियों ने गैर कानूनी ढंग से वाहनों की ट्रांसफर, नई रजिस्ट्रेशन, बाहरी स्टेट वाली कंबाइन की आरसी और फैंसी नंबरों की बोली में हेर-फेर कर सरकारी खजाने को चुना लगाया है। उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया गया।
विजिलेंस विभाग मानसा के डीएसपी परमजीत सिंह विर्क ने बताया कि मामले की जांच के बाद थाना विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा में डीटीओ कर्णबीर छीना, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर एडविन, क्लर्क साहिल बग्गा, प्राइवेट एजेंट भूषण पाल वासी नमोल (संगरूर), कुलविंदर सिंह मानसा, सुमत कुमार बुग्गी वासी संगरूर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
क्लर्क साहिल बग्गा को काबू कर उसका अदालत से 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस की ओर से छापामारी जारी है।