{"_id":"102-40371","slug":"Ludhiana-40371-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजवा के दौरे को लेकर कांग्र्रेसी उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजवा के दौरे को लेकर कांग्र्रेसी उत्साहित
Ludhiana
Updated Tue, 13 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
मुक्तसर। पंजाब प्रदेश कांग्र्रेस के अध्यक्ष व सांसद प्रताप सिंह बाजवा के 24 अगस्त के मुक्तसर दौरे को लेकर कांग्रेसी वर्करों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके दौरे की तैयारी के संदर्भ में स्थानीय टीएमएच रिसोर्ट में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष गुरदास गिरधर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नवनियुक्त जिला कोआर्डिनेटर व पूर्व मंत्री हंस राज जोशन समेत विधायक करण कौर बराड ने विशेष तौर पर भाग लिया। ़
इस अवसर पर पूर्व मंत्री हंस राज जोशन ने कहा कांग्र्रेस की ओर से 24 अगस्त को बांसल रिसोर्ट में एक रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसे पंजाब प्रदेश कांग्र्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा संबोधित करेंगे। विधायक करण कौर बराड़ ने राज्य सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार ने लोगों के साथ किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया, जबकि प्रदेश में चल रही सभी योजनाएं केंद्र सरकार की हैैं, लेकिन उन्हें अपना नाम दिया जा रहा है। इस मौके पर मलोट के पूर्व विधायक नत्थू राम, फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी शरनजीत संधू, डॉ. नरेश परूथी, सतपाल बांसल, हरपाल सिंह, जगराज सिंह, हरकृष्ण सिंह, नत्थू गांधी, सिमरजीत भीना, डा. सुरिंदर कंबोज, सुभाष लोहाकार, भूषण सुखीजा आदि भी मौजूद थे।