{"_id":"102-39762","slug":"Ludhiana-39762-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी भत्ते को अदालत जाएगी कांग्रेस : बाजवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी भत्ते को अदालत जाएगी कांग्रेस : बाजवा
Ludhiana
Updated Wed, 24 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
मानसा। पंजाब सरकार ने बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान किया था, पर वह इस वादे को पूरा नहीं कर रही है। कांग्रेस अदालत में जाकर यह भत्ता दिलाएगी। यह बात मंगलवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मानसा में जन संपर्क मुहिम के तहत एक रैली में कही।
बाजवा ने कहा कि पंजाब के सभी बेरोजगार अपने पूरे विवरण उनको भेजें ताकि यह लक्ष्य जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल रोजगार छीनकर देश के सबसे अमीर व्यक्ति बनना चाहते हैं। बाजवा ने कहा कि पंचायत चुनाव से लेकर अन्य खर्चे में अकाली सरकार ने केंद्र से आई ग्रांटों में हेरफेर किया है। इस मामले में वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ विधायक ही नहीं बल्कि पार्टी का कोई भी वर्कर जिला अध्यक्ष बन सकता है। पूर्व विधायक शेर सिंह गगोवाल ने बाजवा का मानसा आने पर धन्यवाद किया और मानसा हलके की समस्याओं से अवगत करवाया। इस मौके पर गुरप्रीत गागोवाल, विधायक अजीत इंद्र सिंह मोफर, पूर्व मंत्री जसवीर सिंह संगरूर, विधायक अजैब सिंह भट्टी, चिरंजी लाल गर्ग, जिलाध्यक्ष जगसीर सिंह और पप्पू गागोवाल ने संबोधित किया।